Pankaj Udhas

Lyrics to Chandi Jaisa Rang

चाँदी जैसा रंग है तेरा सोने जैसे बाल
एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगालजिस रस्ते से तू गुज़रे वो फूलों से भर जाये
तेरे पैर की कोमल आहट सोते भाग जगाये
जो पत्थर छू ले गोरी तू वो हीरा बन जाये
तू जिसको मिल जाए वो, हो जाये मालामाल
एक तूही धनवान है गोरी, बाकी सब कंगालजो बे-रंग हो उस पर क्या क्या रंग जमाते लोग
तू नादान ना जाने कैसे रूप चुराते लोग
नज़रें भर भर देखें तुझको आते जाते लोग
छैल छबीली रानी थोडा घूँघट और निकाल
एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल
धनक घटा कलियाँ और तारे सब हैं तेरा रूप
गजलें हों या गीत हों मेरे सब में तेरा रूप
यूँही चमकती रहे हमेशा तेरे हुस्न की धूंप
तुझे नज़र ना लगे किसी की, जिये हज़ारों साल
एक तूही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल