Ankit Tiwari - Maa Lyrics


धूप जब सताए
आँचल से ढक लेती हो
चोट जब भी आए
संग मेरे रो देती हो
ताबीज़ जो मैं निकाल दूँ
परेशां हो जाती हो तुम
किसी की बुरी नज़र लग जाएगी
प्यार से बताती हो तुम
ओ माँ याद आती हो
ओ माँ याद आती हो
ओ माँ याद आती हो

कहना तेरा जो ना मानूँ
इक अजीब सा दर्द होता है
आँखें भले ही ना रोयें
पर दिल ये मेरा रोता है
मुझे भी फिकर तेरी है माँ
पर मैं कहता नहीं
तेरा यूँ चुप रहना माँ
अच्छा मुझे लगता नहीं
ओ माँ याद आती हो...

Maa lyrics !!!